आज बदल सकता मौषम

दून, यूडीएन ओर नैनीताल को छोड़कर पहाड़ी जिलों में हो सकती बारिश

देहरादून skt. com
उत्तराखंड मौसम पूर्वानुमान में बड़ा अपडेट सामने आया है। बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी हुआ है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश और धूलभरी आधी का पूर्वानुमान है।

29 और 30 अप्रैल को यूएसनगर, हरिद्वार, नैनीताल एवं दून का मैदानी इलाका छोड़कर पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। धूलभरी आंधी एवं ओलावृष्टि के भी आसार हैं।

मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने कहा कि सभी डीएम को सूचना जारी की गई है। बारिश एवं ओलावृष्टि होने से तापमान में कमी आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें