नैनीझील में कैन्टीन वाले ने लगाई छलांग, आत्महत्या का प्रयास


उत्तराखण्ड के नैनीताल में कैंटीन चलाने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते नशे की हालत में झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। झील में पर्यटकों को नौका विहार करा रहे नाविकों ने युवक को झील में छलांग लगाते देखा और समय रहते नाव की मदद से झील से बाहर निकाल लिया।

उन्होंने, पुलिस को सूचित किया। तल्लीताल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुँची। स्थानीय नाविकों और पुलिस की ततपरता के चलते युवक की जान बच गई।
बताया जा रहा है कैंटीन चलाने वाले विक्रम सिंह का देनदारी से जुड़ा कोई मामला है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें