मना लीजिए होली, उत्तराखंड में मौसम होने वाला है खराब, चलेंगी तेज हवाएं, होगी बारिश

uttarakhand weather उत्तराखंड मौसम

उत्तराखंड में मौसम फिर एक बार बदलने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम बदलेगा। मैदानी इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट है तो वहीं राज्य के पर्वतीय इलाकों में बारिश का अलर्ट है। इसके चलते ठंड एक बार फिर लौट सकती है।

चलेंगी तेज हवाएं, हल्की बारिश भी

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में शुक्रवार को हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में भी बारिश हो सकती है। वहीं मैदानी इलाकों देहरादून और हरिद्वार में तेज हवाओं का अलर्ट है। ये हवाएं 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक चल सकती हैं। नैनीताल में भी तेज हवाओं का अलर्ट है।

उत्तराखंड में मौसम 17 मार्च तक रहेगा खराब

वहीं राज्य में 17 मार्च तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं चलेंगी। हल्की और मध्यम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें