चंपावत : घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम न होने के कारण जान गवां रहे लोग

चंपावत जिले के लोहाघाट और बाराकोट ब्लॉक के प्रसिद्ध रामेश्वर व पंचेश्वर घाट में तीर्थ यात्रियों, शवदाह और यात्रियों के नहाने के दौरान घाटों में लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की सुरक्षा के इंतजाम ना करने के कारण नदी में डूबने से लोगों की जान जा रही है।

नदी में बहने व डूबने से लोग गवां रहे जान
क्षेत्र की तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी व निवर्तमान पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने कहा पंचेश्वर और रामेश्वर घाट में बड़ी संख्या में पर्व के दौरान तीर्थयात्री आते हैं। रोज शवदाह के लिए भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नहाने के दौरान अक्सर श्रद्धालुओं की संगम पर नदी में बहने और डूबने से जान चली जाती है। इसके साथ ही उन्होंने बताया सोमवार को भी रामेश्वर घाट में एक युवक की मौत सरयू नदी में डूबने से हो गई थी।

घाटों पर नहीं है सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
रीता गहतोड़ी का कहना है कि प्रशासन के द्वारा इन घाटों में सुरक्षा के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ना तो घाटों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेन लगाई गई है और ना ही कोई जल पुलिस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशासन से दोनों घाटों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ताकि नहाने के दौरान लोगों के साथ हादसा न हो सके।

स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे हैं मांग
पंचेश्वर में पिथौरागढ़ जिला प्रशासन के द्वारा भी कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां पर कोई घाट भी नहीं बनाया गया है। लोग काफी लंबे समय से इन घाटों में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग दोनों जिलों के प्रशासन से कर रहे हैं लेकिन फिलहाल कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। जिस कारण हर साल इन घाटों में कोई न कोई तीर्थयात्री हादसे का शिकार होता रहता है।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें