Char dham yatra news : बढ़ रहा यात्रियों की मौत का आंकड़ा, मृतकों की संख्या पहुंची 81

दो दिन नहीं होंगे चारधाम यात्रा को लेकर रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा 2024 पर आए चार तीर्थयात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें अभी तक चारधाम यात्रा पर 81 श्रद्धालु अपनी जान गंवा चुके हैं।

केदारनाथ धाम पर आए दो यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है। जबकि दो मौत यमुनोत्री धाम पर आए यात्रियों की हुई है। जानकारी के अनुसार यमुनोत्री में अब तक 19 यात्री अपनी जान गंवा चुके हैं।

मृतकों की संख्या पहुंची 81
राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक अभी तक सबसे ज्यादा मौत केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान हुई है। बता दें केदारनाथ धाम की यात्रा के दौरान 38 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अभी तक चारों धाम में 81 यात्रियों की मौत हो चुकी है

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें