टिहरी पहुंचे सीएम धामी, जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का किया शुभारंभ

शुभारंभ

सीएम धामी आज टिहरी गढ़वाल पहुंचे। जहां उन्होंने गरखेत में आयोजित जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जनता को संबोधित भी किया।

जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का हुआ आगाज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज टिहरी गढ़वाल के गरखेत में जौनपुर क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक विकास महोत्सव का शुभारंभ किया। जनता को संबोधितक करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए हमारी सरकार कृत संकल्पित है।

प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करना उद्देश्य

सीएम ने कहा कि प्रदेश की संस्कृति और लोक बोलियों के संरक्षण के साथ-साथ हमारी सरकार साहित्य सृजन, फिल्म निर्माण एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए ठोस कदम उठा रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित करना और युवाओं को अपनी परंपराओं से जोड़ते हुए उनके लिए नए अवसरों का सृजन करना है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें