
सरकार के ऑफर को ठुकराते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने 24 जुलाई को पूरे देश में शांतिपूर्वक हड़ताल करने का निर्णय लिया है छात्रों की एक सूत्री मांग नीट परीक्षा की जांच और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति पर जब सरकार ने बातचीत करने का औपचारिक निमंत्रण भेजा तो कॉकरोच जनता पार्टी में पूरे देश में प्रदर्शन करने सदा हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया 24 जुलाई को पूरे देश में शांतिपूवर्क हड़ताल रहेगी ।
CJP Protest: मोदी सरकार ने एक बार फिर कॉकरोच जनता पार्टी को बातचीत का न्योता दिया है। इसके साथ ही सरकार ने यह भी बताया कि बुधवार से लेकर गुरुवार तक सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए चार बार औपचारिक प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है।
सरकार के इस ऐलान के बाद CJP ने बड़ा कदम उठाया है। सीजेपी ने अपने समर्थकों से 24 जुलाई को पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। साथ ही इस आंदोलन को दिल्ली से आगे ले जाने की भी अपील की।
कहा कि वे हर शहर और हर गांव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करें, ताकि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को मजबूती मिल सके। CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- आइए, इस आंदोलन को राष्ट्रीय स्तर का बनाएं। 24 जुलाई को कृपया पूरे देश में, हर शहर और हर गांव में शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित करें।









