स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद

राज्य की राजनीति में अपनी खास पहचान छोड़ने वाली वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की 84वीं जयंती पर हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में कांग्रेस द्वारा सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनके साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके योगदान और दूरदर्शी विकास योजनाओं पर चर्चा की।सभा के दौरान स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के पुत्र और हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने कहा, मेरी मां ही मेरी राजनीति की गुरु थीं। उनसे मैंने सीखा कि जनता की सेवा और उनके लिए लड़ना ही असली राजनीति है। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना ही मेरा संकल्प है। सभा में मौजूद कांग्रेस नेताओं और अन्य वक्ताओं ने डॉ. हृदयेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह न केवल एक मजबूत महिला नेता थीं, बल्कि उनकी सोच ने हल्द्वानी के विकास को नई दिशा दी। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए प्रमुख कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा जनता के हितों के लिए लड़ती रहीं और हल्द्वानी को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में आगे ले जाने में उनका बड़ा योगदान रहा। श्रद्धांजलि सभा के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. इंदिरा हृदयेश की विरासत को आगे बढ़ाने और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि वह हमेशा उत्तराखंड के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेंगी। यह सभा न केवल एक श्रद्धांजलि थी, बल्कि उनके द्वारा स्थापित विकास की नींव को आगे बढ़ाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का मंच भी बनी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें