निगम ने मंडी क्षेत्र में किया यह काम

डेढ़ कुंतल कचरा एवम 3 कुंतल प्लास्टिक का किया उठा

विशेष स्वच्छता अभियान | हल्द्वानी

जिलाधिकारी महोदय, नैनीताल के दिशा-निर्देशन एवं नगर आयुक्त महोदय, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम श्री परितोष वर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 8 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान का आज चौथा दिन, दिनांक 11 अगस्त 2026 है।

आज के अभियान के अंतर्गत मंडी क्षेत्र एवं शनि बाजार मार्केट में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। शनि बाजार रोड के दोनों ओर स्थित नालियों की विशेष सफाई की गई तथा उनमें जमा कचरे, गाद एवं अन्य अपशिष्ट को हटाया गया।

इसके साथ ही सड़क से लगे खाली प्लॉटों में जमा कूड़े एवं गंदगी को नगर निगम की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर साफ किया गया।

आज की प्रमुख उपलब्धियाँ

🟢 लगभग 1,500 किलोग्राम कचरा
🔵 लगभग 300 किलोग्राम प्लास्टिक अपशिष्ट

आज के अभियान के दौरान एकत्रित किया गया।

चौथे दिन का यह विशेष स्वच्छता अभियान व्यापक जनभागीदारी के साथ संचालित किया गया, जिसमें Go Clean Go Green – Let’s Make It Happen NGO के स्वयंसेवकों, बैनी सेना, नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा माननीय पार्षदगण ने सक्रिय सहभागिता की।

अभियान का उद्देश्य केवल सड़कों एवं नालियों की सफाई करना नहीं है, बल्कि नागरिकों में स्वच्छता, कूड़ा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट में कमी तथा सार्वजनिक एवं पर्यावरणीय स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना भी है।

अभियान के माध्यम से नागरिकों से अपील की जा रही है कि वे:

  • कूड़े को खुले स्थानों एवं खाली प्लॉटों में न डालें।
  • गीले एवं सूखे कचरे को स्रोत पर ही अलग-अलग रखें।
  • नालियों में कूड़ा एवं प्लास्टिक न डालें।
  • एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग को कम करें।
  • अपने आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

स्वच्छ हल्द्वानी | स्वच्छ पर्यावरण | स्वस्थ समाज
स्वच्छ शहर से स्वच्छ जलस्रोतों एवं स्वच्छ नदियों की ओर

विशेष स्वच्छता अभियान 8 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक निरंतर जारी है।

नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम
विशेष स्वच्छता अभियान | दिन 4 | 11 अगस्त 2026

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें