कांवड़ मेले को लेकर DM और SSP ने किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DM SSP Kanwar fair

कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने शनिवार को संयुक्त रूप से मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया.

कांवड़ मेले को लेकर DM और SSP ने किया स्थलीय निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अधिकारी नहर पटरी बहादराबाद, धनौरी और कलियर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे और यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता व भीड़ नियंत्रण समेत अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया. निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

सिटी कंट्रोल रूम से की निगरानी

एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारी सतत निगरानी बनाए रखें. निरीक्षण के बाद दोनों अधिकारी सिटी कंट्रोल रूम पहुंचे, जहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे मेला क्षेत्र की रियल टाइम मॉनिटरिंग की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें