अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला

अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लॉक के बसई गांव के रतखेत तोक में शनिवार को मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही 70 वर्षीय राजे सिंह ने 66 वर्षीय तुलसी देवी पर दरांती और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि तुलसी देवी करीब 40 साल से अपने मायके में रह रही थीं। वह अपनी 95 वर्षीय मां धनुली देवी की देखभाल करती थीं। शनिवार सुबह तुलसी देवी घर में पूजा-पाठ कर रही थीं। इसी दौरान राजे सिंह अपने खेत में काम करने पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद राजे सिंह ने दरांती और पत्थरों से तुलसी देवी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे लेकर पहुंचे….जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि बेटी की चीख-पुकार सुनकर 95 वर्षीय धनुली देवी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि आरोपी ने बुजुर्ग मां पर भी दरांती के पिछले हिस्से से वार कर दिया। चोट लगने के बाद वह भी घायल होकर जमीन पर गिर गईं।

घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के भाई हरीश चंद्र मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देघाट पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेज दिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल दरांती को भी कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी राजे सिंह मौके से फरार है। उसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला ने बताया कि महिला पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल महिला को स्याल्दे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें