खाद बीज एवम उर्वरक की दुकानों पर हुई छापेमारी

रिपोर्ट आने पर होगी कार्यवाही

हल्द्वानी the misaile news
मुख्य कृषि अधिकारी/बीज एवं उर्वरक निरीक्षक नैनीताल डॉ वी के सिंह ने टीम के साथ हल्द्वानी मे उर्वरक एवं बीज विक्रेताओ के यहाॅ आकस्मिक छापा मारकर उर्वरक एवं बीज विक्रेताओ की दुकानो का निरीक्षण किया और उनके प्रतिष्ठानो से उर्वरक यूरिया के तीन, डी ए पी के दो तथा एन पी के का एक नमूना
सैम्पल लिया।
इसी प्रकार मक्का बीज के दो, धान बीज का एक तथा वन्दगोभी के वीज का एक नमूना सैंपल लिया।
उर्वरको के नमूने जाॅच हेतु उर्वरक गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे जायेगे जवकि वीज के नमूने जाॅच हेतु वीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजे जायेगे।

परीक्षण परिणाम प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी। सभी उर्वरक एवं बीज विक्रेताओ को चेतावनी दी जाती हैं कि कृषको उत्तम गुणवत्तापूर्ण उर्वरक एवं बीज ही कृषको को विक्री उचित दर पर करे । किसी भी विक्रेता के विरुद्ध कृषको द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई की जायेगी। डाक्टर विकेश कुमार सिंह यादव मुख्य कृषि अधिकारी/उर्वरक/बीज निरीक्षक नैनीताल उत्तराखंड।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें