फायरिंग करने वाला प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Haldwanithe missile news
हल्द्वानी में तिकोनिया के पास युवक पर गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 27 नवंबर को कोटाबाग के रहने वाले उमेश बिष्ट पर एक युवक ने गोली चलाई थी, इसके बाद उमेश के परिजनों ने कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा भी दर्ज कराया था, पुलिस ने मामले की जांच की और इस मामले में पुलिस ने उमेश पर गोली चलाने वाले हेमंत उर्फ ‘डब्बू’ पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे आज टीपी नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
हेमंत बिष्ट तिकोनिया का ही रहने वाला है, उसके पास से पुलिस को 315 बोर का अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है, सूत्रों से यह बताया जा रहा है आरोपी हेमंत बिष्ट उर्फ डब्बू नेगी ब्याज पर पैसे देने का काम करता है। ब्याज के साथ ही प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डब्बू को गिरफ्तार कर लिया, और न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें