Forest fire : इस साल बरपा आग का कहर, पिछले साल की तुलना में तिगुने जले जंगल, 436 पर मुकदमा दर्ज

प्रदेश में इस बार जंगल की आग ने तांडव मचाया हुआ है। पारा चढ़ने के साथ ही कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक के जंगल धधक रहे हैं। इस साल पिछले साल के मुकाबले आग की ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं। अब तक जंगल की आग के कारण प्रदेश में छह लोगों की मौत हो चुकी है।

जंगल की आग की घटनाओं में इस बार इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल की तुलना में इस फायर सीजन में अब तक तीन गुना जंगल जल चुका है। एक नवंबर 2022 से 28 मई 2023 के बीच बीच हुई वनाग्नि की घटनाओं में 576 हेक्टेयर जंगल जला था। जबकि नवंबर 2023 से 28 मई 2024 के बीच वनाग्नि की घटनाओं में एक हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल जल चुके हैं।

अब तक सामने आए वनाग्नि के 1152 मामले
बता दें कि इस फायर सीजन में नवंबर 2023 से 28 मई 2024 के बीच जंगलों में आग की 1152 घटनाएं सामने आई हैं। जिसमें 1584 हेक्टेयर जंगल राख हो गया है। आग की घटनाओं में से अब तक सबसे ज्यादा मामले कुमाऊं से सामने आए हैं। कुमाऊं मंडल में 586 और गढ़वाल मंडल में 469 आग की घटनाएं सामने आई हैं।

आग लगाने वाले 436 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जंगल की आग के कारण प्रदेश में अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से पांच लोगों की मौत कुमाऊं में तो वहीं एक मौत गढ़वाल मंडल में हुई है। जंगल में आग लगाने वाले 436 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि 371 मामलों में अज्ञात और 65 में नामजद प्राथमिकी हुई है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें