नवोदय विद्यालय से रातोंरात चार छात्र हुए गायब, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

अल्मोड़ा जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले चार छात्र रात में अचानक गायब हो गए। सुबह जब प्रार्थनास्थल पर हाजिरी ली जा रही थी तो इस बारे में पता चला। जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस बच्चों की तलाश में जुट गई। पुलिस को स्कूल से गायब हुए चारों बच्चे मुरादाबाद में मिले।

जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से नौंवी कक्षा के चार छात्र रातों-रात गायब हो गए। हैरानी की बात ये है कि इस बात की जानकारी स्कूल प्रबंधन को अगली सुबह तब मिलती है जब बच्चे प्रार्थनास्थल पर नहीं पहुंचते हैं। आनन-फानन में बच्चों की तलाश शुरू की गई। पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस ने चारों बच्चों को ढूंढ निकाला।

इस वजह से स्कूल से भाग गए थे बच्चे
मिली जानकारी के मुताबिक चारों छात्रों का अपने ही स्कूल के साथियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। साथियों ने उन्हें पीटने की धमकी दी थी। जिस से डरकर वो चारों बृहस्पतिवार रात अचानक विद्यालय के हॉस्टल से भाग गए। लेकिन हैरान कर देने वाली बात है कि बच्चे भाग गए और इसके बारे में किसी को पता ही नहीं चला। सुबह पचा चलने पर पुलिस को जानकारी दी गई। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि चारों बच्चे डर के कारण ही भागे थे। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंधन ने धमकी देने वाले छात्रों के परिजनों को स्कूल बुलाकर चेतावनी दी है।

पुलिस ने बच्चों को ऐसे ढूंढ निकाला
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि उन्हें सीसीटीवी की मदद से जानकारी मिली की चारों बच्चों ने रात 11 बजे टैक्सी बुक की है। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि रात में किसकी टैक्सी बुक की गई थी। पुलिस जब टैक्सी ड्राइवर तक पहुंची तो उसने छात्रों को काठगोदाम तक छोड़ने की बात कही। पूछताछ में पता चला कि चारों छात्र यहां से संपर्क क्रांति में सवार हुए थे।

जिसके बाद पुलिस ने रामपुर और मुरादाबाद जीआरपी और आरपीएफ से संपर्क किया और मामले के बारे में बताया। आरपीएफ ने ट्रेन में छानबीन कर उन्हें ढूंढा और मुरादाबाद में चारों को ट्रेन से उतारकर चौकी में बैठा लिया। इसके बाद रानीखेत पुलिस और विद्यालय की टीम वहां पहुंची और छात्रों को वापस ताड़ीखेत ले आई

Ad Ad

सम्बंधित खबरें