ग्रीनवुड्स ग्लोबल के विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण अभियान में बढ़-चढ़कर लिया भाग

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड वन विभाग द्वारा हरिपुर जमन सिंह में आयोजित वृक्षारोपण अभियान में ग्रीनवुड्स ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 8, 9 एवं 11 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या, प्रबंधक, प्राथमिक एवं माध्यमिक अनुभाग के समन्वयक भी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित भविष्य के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें