जमीन छुड़ाने एवम लोआन खत्म करने के मांगे जा रहे थे 10, हजार
हलद्वानी the misial
भ्रष्टाचार के खिलाफ कुमाऊं विजिलेंस की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने बुधवार (29 जुलाई 2026) को ऊधमसिंह नगर जिले की सितारगंज तहसील से संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
जमीन छुड़ाने और आरसी खत्म करने के एवज में मांगी थी घूस मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) में शिकायत दर्ज कराई थी कि तहसील सितारगंज में तैनात मदन लाल शर्मा (संग्रह अमीन) द्वारा जमीन का कुर्की आदेश समाप्त करने और उसे बंधन मुक्त करने के लिए 10,000 रुपये की मांग की जा रही थी।भूपेंद्र सिंह राणा (वरिष्ठ सहायक) द्वारा पत्नी के केसीसी (KCC) लोन पर जारी आरसी (RC) की कार्रवाई समाप्त करने के एवज में 6,000 रुपये मांगे जा रहे थे।शिकायत का प्राथमिक सत्यापन सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी) के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल एक ट्रैप टीम का गठन किया गया।
दफ्तर के भीतर से रंगे हाथों दबोचे गए आरोपी योजना के मुताबिक, बुधवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तहसील परिसर स्थित कार्यालय में संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा (निवासी- बोरिंगवाली गली, सितारगंज) को 8,000 रुपये और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र सिंह राणा (निवासी- आमखेड़ा पट्टी, नानकमत्ता) को 6,000 रुपये की रिश्वत सौंपी, विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथों धर दबोचा।फिलहाल विजिलेंस टीम ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है और मामले में आगे की कानूनी व विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।
विजिलेंस निदेशक की अपील निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी काम के एवज में रिश्वत की मांग करता है, तो डरे नहीं। भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान में अपना योगदान देने के लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 9456592300 पर तुरंत संपर्क करें।


