हल्द्वानी-अब सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, नगर निगम ने लगाए CCTV कैमरे

अब सड़क पर छिपकर कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं, नगर निगम ने लगाए CCTV कैमरे

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में एक तरफ जहां डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पूरे शहर में लागू है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अब भी रात के अंधेरे में छिपकर सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा डंप कर रहे हैं. ऐसे लोगों पर नगर निगम अब कार्रवाई करने के मूड में है.

सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर होगी कार्रवाई

अंधेरे का फायदा उठाकर जो लोग सड़कों पर कूड़ा फेंक देते है ऐसे लोगों पर हल्द्वानी नगर निगम कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने कहा कि कई बार लोगों को जागरूक करने के बावजूद कुछ लोग चोरी-छिपे ऐसे कार्य कर रहे हैं जिससे न सिर्फ शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि सार्वजनिक स्थलों की सूरत भी बिगड़ रही है.

CCTV में हुए कैद तो होगी FIR दर्ज

नगर आयुक्त ने बताया मंडी बाईपास और चंबल पुल जैसे इलाकों में लोगों द्वारा गाड़ियों से आकर रात में कूड़ा फेंकने की शिकायतें लगातार मिल रही थी. इस पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने इन संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं. अब यदि कोई व्यक्ति इस हरकत में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें