यहां खनन सामग्री से भरे ट्रक ने कुचला युवक, लोगों ने घेरी सड़क

शक्तिफार्म skt. com

। यहां रविवार (आज) खनन सामग्री से लदे एक तेज रफ्तार डंपर ने टैगोर नगर निवासी ब्यक्ति (सागर मंडल) को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब सागर सड़क पार कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।

घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल भी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को शांत करने की कोशिशें की जा रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें