लकड़ियों में लगी भीषण आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत कर बुझाई आग

प्रतीकात्मक फोटो

आज दिनांक 17 /०4 /2024 को समय ०5:44 पर फायरमैन रविंद्र कुमार के फोन में वन विभाग के कर्मचारी द्वारा बैलपढ़ाव जंगल में वन विभाग डिपो के पास आग लगने की सूचना दी सूचना अमल में लेते हुए fsso के

निर्देशन में चालक रमेश बंगारी के नेतृत्व में एफ०एस० यूनिट घटना स्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आग वन विभाग के चांदनी डिपो बैल पड़ाव के पास रखे लकड़ियों में लगी थी’ फायर सर्विस वाहन फोम टेंडर में लगे हौज रील की सहायता से पंपिंग कर कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

मौके पर वन विभाग के कर्मचारी भी मौजूद थे।
आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया।

फायर सर्विस टीम-चालक रमेश बंगारी,फायरमैन पुष्कर रावत,फायरमैन रविंद्र कुमार मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें