पति गया था होली मनाने पत्नी के मायके,लालकुआं में पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लालकुआं। क्षेत्र के बंगाली कालोनी में बीमारी से तंग आकर अवसाद में चली गई महिला ने होली के मौके पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जिससे उसके स्वजनों में कोहराम मचा है।
शुक्रवार की शाम को बंगाली कालोनी निवासी मालती देवी पत्नी बाबू राम राठौर उम्र 48 वर्ष ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। जैसे ही उसके बेटे मनमीत राठौर ने मालती देवी को फांसी के फंदे में लटके देखा तो आनन फानन में उसे नीचे उतारा और 108 के माध्यम से हल्द्वानी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर उसके स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों के अनुसार महिला काफी समय से हृदय रोग से पीड़ित थी। जिससे वह मानसिक तनाव में रहती थी। चार माह पूर्व उनके बेटे मनमीत का विवाह हुआ था, उसकी पत्नी की पहली होली होने के चलते वह अपने मायके गई थी, बेटे के अलावा महिला की दो बेटियां भी हैं, दोनों का विवाह हो चुका है, घटना के समय महिला का पति होली के त्योहार पर पड़ोस में ही स्थित पत्नी के मायके में गया हुआ था, इसी दौरान उक्त घटना घटित हो गई

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें