मुखानी मे नव दुर्गा हुई विराजमान

प्राण प्रतिष्ठा के बाद हुआ भव्य भंडारा, सैकड़ो लोगो ने लिया प्रसाद

हल्दवानी the misaile news

मुखानी चौराहे के पास नवदुर्गा मंदिर में नवदुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया विगत तीन दिनों से चल रहे कार्यक्रम के बाद आज नवदुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन यज्ञ हुआ इसके बाद सैकड़ो की संख्या में लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया

मंदिर का निर्माण स्थानीय निवासी विजय वर्मा की भूमि पर स्वयं उनके एवं उनके मित्रों द्वारा किया गया है तथा इस मंदिर में अब नियमित पाठ पूजा आयोजित होती रहेगी इसके लिए पूजा करने के लिए पूरी व्यवस्थाएं शुरू कर दी है ।

15 अक्टूबर को कलश यात्रा के बाद यहां पर लगातार पूजा कार्यक्रम चलते रहे ,16 की शाम को शतचंडी का पाठ किया गया इसके बाद आज 17 तारीख को मूर्तियों मे नवदुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा की गई तथा उन्हें अपने स्थान पर आसन्न दिया गया ।

इसके बाद लगातार लोग नवदुर्गा की पूजा करने तथा आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। जागनाथ पेट्रोल पंप के स्वामी विजय वर्मा की भूमि पर बने इस नवदुर्गा मंदिर के निर्माण में उनके मित्रों तथा शहर के सभ्रांत लोगों का सहयोग मिला है आज प्राण प्रतिष्ठा और भंडारे के दौरान स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश तथा निवर्तमान मेयर में डॉक्टर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला के साथ है पार्षद विनोद कुमार दानी, नीमा भट्ट, महिपाल भाकुनी, एडवोकेट मनोज जोशी, संजय वर्मा, देव लाल वर्मा के क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें