रायवाला में हाथी का आतंक, बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला

रायवाला में हाथी ने घास लेने गई एक बुजुर्ग महिला को पटक-पटक कर मार डाला। महिला के साथ घास काटने के लिए गई अन्य दो महिलाएं वहां से भागने में कामयाब रही। जिस कारण महिला की जान बच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज से सटे ग्राम पंचायत रायवाला एक बुजुर्ग महिला अपनी साथी दो महिलाओं के साथ घास लेने के लिए जंगल गई थी। घास काटने के दौरान वहां एक हाथी आ गया।

हाथी को देख महिलाएं वहां से भागने लगी। लेकिन हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को दबोच लिया। हाथी महिला को अपनी सूंड से पटकने लगा। हाथी ने पटक-पटक कर जान ले ली। जबकि अन्य दो महिलाओं ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

परिजनों में मचा कोहराम
बुजुर्ग के साथ गई महिलाओं ने घटना के बारे में उसके परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान अमरूद बगीचा, आडवाणी काॅलोनी, डांडी, रायवाला निवासी धूमा देवी (79) के रूप में हुई है। महिला की मौत की जानकारी के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें