दक्षिणी दिल्ली में सीएम धामी ने किया रोड शो, सीएम धामी के ऊपर जनता ने की पुष्प वर्षा

सीएम पुष्कर सिंह धामी आज दक्षिणी दिल्ली में आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में जनसभा की। सीएम धामी के ऊपर जनता ने पुष्प वर्षा की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दक्षिणी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के पक्ष में आयोजित रोड शो में शामिल हुए। दक्षिणी दिल्ली में आयोजित भव्य रोड शो में सीएम धामी के ऊपर जनता ने पुष्प वर्षा की। रोड शो में हजारों की संख्या में जन सैलाब उमड़ा।

सीएम धामी को देखने लिए जनता में अभूतपूर्व उत्साह
सीएम धामी को देखने लिए जनता में अभूतपूर्व उत्साह दिखा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दक्षिण दिल्ली में आयोजित रोड शो में जनता द्वारा बुलडोजर पर चढ़कर पुष्प वर्षा की गई। जनता में मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर असीम उत्साह देखने को मिला

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें