गौला नदी में खनन सत्र के अंतिम चरण में चोरी की घटनाएं बड़ी, वन विभाग ने पकड़ा अवैध खनन से लदा ट्रैक्टर

लालकुआं। गौला नदी से खनन निकासी सत्र समाप्त होने के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं गौला निकासी गेटों से खनन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है, वन विभाग द्वारा आज एक ट्रैक्टर को निर्धारित मानकों से 32 कुंतल अधिक आरबीएम लाने पर पकड़ कर उसे सीज कर दिया।तराई पूर्वी वन प्रभाग गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही है कि पिछले कुछ दिनों से जब से गौला खनन सत्र समाप्त होने को अभी अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, ऐसे में कुछ वाहन स्वामी गौला निकासी गेटों के कुछ कर्मचारियों से साँठ-गांठ करते हुए निर्धारित मानकों से अधिक आरबीएम भरकर ला रहे हैं, तथा उन्हें कुछ चुनिंदा स्टोन क्रशरों में डाल रहे हैं, वन विभाग के अधिकारियों ने मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से करते हुए निकासी गेटों में तैनात कर्मचारियों को हटाकर दूसरे कर्मचारी तैनात करने तथा चोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत अब कई उड़न दस्ते इस काम में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज दोपहर को वन कर्मियों ने निर्धारित मानकों से 32 कुंतल अधिक आरबीएम लाने पर एक ट्रैक्टर ट्राली को सीज करते हुए मामले में मुकदमा पंजीकृत किया है।उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लालकुआं समेत कई गौला निकासी गेटों में धड़ल्ले के साथ ओवरलोड आरबीएम चोरी होने की जानकारी मिल रही है, निकासी गेटों में तैनात कर्मचारियों से साठ गांठ करते हुए कुछ दबंग किस्म के वाहन स्वामी खुलेआम ओवरलोड आरबीएम लाकर स्टोन क्रशरों में डाल रहे हैं, इसमें स्टोन क्रेशर स्वामियों के साथ-साथ कुछ चुनिंदा वाहन स्वामी मोटा मुनाफा कमा रहे हैं, वन विभाग द्वारा लगाई गई कई टीम इस अवैध खनन को रोकने में अब तक नाकाम साबित रही है, एसडीओ गोला अनिल जोशी ने कहा कि उनकी वन विभाग के उच्च अधिकारियों से बातचीत हुई है अब चोरी करने वाले खनन व्यवसाईयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें