बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, यात्रियों से भरा ट्रेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा, 10 यात्री घायल

बदरीनाथ हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यात्रियों से भरा ट्रेंपो ट्रैवलर पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। वाहन पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बदरीनाथ से यात्रियों को लेकर हरिद्वार आ रहा ट्रेंपो ट्रैवलर लामबगड़ के पास जेपी कंपनी के ठीक सामने अचानक पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 10 यात्री घायल
सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर जेपी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 10 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे को लेकर गोविंदघाट के थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि वाहन में लखनऊ, अमेठी, बिहार, हैदराबाद और उज्जैन के 16 यात्री सवार थे। हादसे की वजह वाहन के ब्रेक फेल होना बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें