8 नवंबर को हल्द्वानी में छठ के कार्यक्रम के चलते यहां रहेगा जीरो जोन, पढ़ लें डायवर्जन प्लान

nainital news

हल्द्वानी शहर में छठ के कार्यक्रम के चलते आठ नवम्बर को भी कई रूट डायवर्ट रहेंगे. यातायात प्लान सुबह चार बजे से 10 बजे तक प्रभावी रहेगा.

ये है डायवर्जन प्लान

  • रामपुर रोड से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले सभी दुपहिया, चौपहिया वाहन, रोडवेज और निजी बसें टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • शहर हल्द्वानी से रामपुर रोड की ओर जाने वाले सभी दुपहिया, चौपहिया वाहन, रोडवेज और निजी बसें सिंधी चौराहा से डायवर्ट होकर मंगलपड़ाव होते हुए गांधी इंटर कॉलेज तिराहा से होंडा शोरूम तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • शेष अन्य वाहन एफटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर गांधी इंटर कॉलेज तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे.
  • टीपी नगर और एफ टी आई तिराहा के बीचआवश्यक सेवा से सम्बन्धित वाहनों (जैसे दूध, ईंधन, गैस, सब्जी) का आवागमन भी वर्जित रहेगा.

यहां रहेगा जीरो जोन

  • फायर स्टेशन तिराहा से राजपैलेस होटल तिराहा की ओर सभी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा.
  • कैंसर अस्पताल तिराहा और एफटीआई तिराहा से सुशीला तिवारी अस्पताल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा.
  • टीपी नगर तिराहा से एफटीआई तिराहा के बीच सभी वाहनों के लिए (जीरो जोन) आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा.
  • सुशीला तिवारी हॉस्पिटल जाने व आने वाले वाहनों एवं एम्बुलेंस पर यह प्लान लागू नहीं रहेगा.
ADVERTISEMENTS

सम्बंधित खबरें