पीजी में एलएलबी के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

देहरादून में उत्तरांचल विवि के एक एलएलबी के छात्र ने देर रात पीजी में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्र का शव पंखे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, कृष्णा शुक्ला(21) निवासी 86/57 छितावापुर, खास स्टेशन रोड लखनऊ(उत्तर प्रदेश) के फांसी लगाने की सूचना पुलिस को 112 के माध्यम से मिली।

टीम ने बताया कि छात्र प्रेमनगर के महिमा एनक्लेव कैरी गांव के एक पीजी में रहता था। मकान मालिक दीपक कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर छात्र को पंखे से उतारकर संयुक्त चिकित्सालय प्रेम नगर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, मौत के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें