ATM में लाखों की लूट, CCTV में कैद हुई घटना

हरिद्वार में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र का है। जहां देर रात बेखौफ बदमाश लाखों रुपए के कैश से भरी एसबीआई मशीन उखाड़ कर फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एटीएम में लाखों की लूट
घटना शुक्रवार देर रात रुड़की लकसर मार्ग ढंढेरा की है। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश घटना को अंजाम देने के लिए स्कॉर्पियो कार में सवार होकर आए थे। सीसीटीवी में बदमाश चोरी का माल समेटकर फरार होते दिख रहे हैं। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे मे कैद हो गई।

CCTV फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश जारी
मिलीजानकारी के मुताबिक एटीएम मशीन लाखों के कैश से भरी हुई थी। रुड़की लकसर मार्ग ढंढेरा मे हुई इस वारदात के बाद से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह का कहना है कि सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें