MS Dhoni Birthday: माही के जन्मदिन पर पत्नी साक्षी ने इस अंदाज में किया विश, कप्तान की केक काटते हुए Video Viral


Happy Birthday MS Dhoni: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन(MS Dhoni Birthday) हैं। ऐसे में इस दिग्गज खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर सभी बधाई दे रहे हैं। अपने जन्मदिन में माही ने केक काटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। ऐसे में कैप्टेन कूल के केक काटने के बाद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर छूए और आशीर्वाद लिया। ऐसे में लोगों को साक्षी का ये अंदाज काफी पसंद आया।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(MS Dhoni) के फैंस 7 जुलाई को किसी त्यौहार से कम नहीं मानते। आज क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान धोनी का जन्मदिन है। भले ही कप्तान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया हो। लेकिन लोगों के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ।

आए दिन सोशल मीडिया पर धोनी का नाम ट्रेड होता रहता है। धोनी ने अपने 43वें जन्मदिन पर केक काटा। ऐसे में साक्षी ने पति को केक खिलाया। जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसने लोगों का दिल जीत लिया। साक्षी ने पति धोनी के पैर छूए और उनका आशीर्वाद लिया।

साक्षी ने छूए धोनी के पैर
साक्षी के धोनी के पैर छूने का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी पत्नी साक्षी के साथ केक काटते दिखाई दे रहे हैं। जिसके बाद साक्षी धोनी को केक खिलाती है। बता दें कि धोनी ज्यादातर लाइम लाइट से दूर ही रहते है। इस वक्त धोनी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के फंक्शन अटेंड करने के लिए मुंबई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें