नगर आयुक्त का चला डंडा खराब सडक निर्माण पर कर दी यह कार्यवाही

जेसीबी से सड़क तोड़कर ठेकेदार को दुबारा बनाने के दिए निर्देश

Haldwani The misaile news नगर निगम में प्रशासक नियुक्त होने के बाद पहली बार नगर आयुक्त एक्शन में आते हुए दिखे उन्होंने सड़क निर्माण में गुणवत्ता खराब मिलने पर एक्शन लेते हुए जेसीबी से बनी हुई सड़क को करवा दी तथा ठेकेदार से इसे दोबारा बनाने के लिए कह दिया उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्हें कई बार शिकायत मिली जांच में पाया गया कि वास्तव में को टेंडर लेने के बाद सड़कों की गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा जाता है जिसकी वजह से सड़क एकदम खराब हो जाती है ।
ऐसा ही मामला नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 56 में सामने आया है जहां नगर आयुक्त के एक्शन के बाद पूरी बनी हुई सड़क को जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया है और ठेकेदार को दोबारा सड़क बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक के नगर निगम के गोपाल जी विहार वार्ड 56 में सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता की शिकायत मिलने पर नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निर्माण को jcb द्वारा ध्वस्त कर ठेकेदार को पुनः गुणवत्ता के साथ सड़क बनाने के निर्देश दिए गए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें