नैनीताल यहां लगी आग ,सामान को निकाला जा रहा है

नैनीताल के कमलासन कंपाउंड के ही मामला

नैनीताल skt. com
सरोवर नगरी नैनीताल के कमलासन कंपाउंड में आग लग गई है रास्ता सकरा होने की वजह से दमकल भी वहां पर नहीं पहुंच पाया जा रही है एनिमा अनामिका होटल के पीछे लगी इस आग से मकान धू धू कर जल रहा है

उत्तराखण्ड में नैनीताल स्थित कमलासन कंपाउंड के एक घर में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान होने की आशंका। अनामिका होटल के ठीक पीछे सुभरत साह के लकड़ी के मकान में ऊपरी मंजिल से लगी आग अनियंत्रित होकर निचली मंजिल की तरफ बढ़ रही है।

मकान से जरूरी सामान निकाला जा रहा है। स्वामिनीं घर से सामान निकालते वक्त गिरकर चोटिल हो गई है। फायर सर्विस की गाड़ी को रास्ता नहीं मिलने के कारण अभीतक गाड़ी भवन के नजदीक तक नहीं पहुंच सकी है। स्थानीय लोग सामान निकालने में मदद कर रहे हैं। शाम लगभग 7 बजे लगी आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद फायर सर्विस विभाग के साथ तल्लीताल पुलिस भी भवन तक पहुंचने के लिए मार्ग तलाशती रही। भवन के आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के कारण आग पर शीघ्र काबू पाना अनिवार्य हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें