NCERT की नई किताबों में कई बदलाव, जानें क्या बदला क्या हटाया?

एनसीईआरटी की नई रिवाइज्ड किताबें बाजार में आ चुकी हैं। इसमे कई तरह का बदलाव किया गया है। इस बार किताबों में अयोध्या विवाद, बाबरी मस्जिद और गुजरात दंगों के संदर्भ में बदलाव किए गए हैं। कक्षा 12वीं की राजनीति विज्ञान की संशोधित किताब में बाबरी मस्जिद का जिक्र नहीं है। बाबरी मस्जिद की जगह तीन गुंबद वाली संरचना का जिक्र है।

आइये जानते हैं क्या बदला और क्या हटाया
बाबरी मस्जिद की जगह तीन गुंबद वाली संरचना का जिक्र
अयोध्या विवाद से जुड़े टॉपिक्स 4 पेज की जगह 2 पेज में सीमित।
बीजेपी की रथ यात्रा सोमनाथ से अयोध्या तक की यात्रा का जिक्र नहीं किया गया है।
कार सेवक 1992 की घटनाओं में स्वंयसेवकों की भूमिका हटा दी गई है।
बीजेपी का अफसोस: अयोध्या की घटनाओं पर बीजेपी के अफसोस वाले बयानों को हटा दिया गया है।
गुजरात दंगों से संबंधित संदर्भों को हटाया गया है।
हुमायूं, शाहजहां, अकबर, जहांगीर और औरंगजेब जैसे मुगल सम्राटों की उपलब्धियों का विवरण देने वाली दो पेज की तालिका भी हटा दी गई है।
सांप्रदायिक हिंसा 6 दिंसबर 1992 को विध्वंस के बाद हुई हिंसा के संदर्भ हटा दिए गए हैं।
राष्ट्रपति शासन भाजपा शासित राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने को बाहर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें