अब मसूरी तक का सफर होगा और भी आसान, झाझरा-मसूरी सड़क को मिली सैद्धांतिक सहमति

देहरादून से मसूरी तक का सफर अब और भी आसान होने जा रहा है। झाझरा-मसूरी सड़क को सैद्धांतिक सहमति मिल गई है। इस सड़क के निर्माण के बाद देहरादून शहर को ट्रैफिक व भीड़भाड़ से थोड़ी राहत मिलेगी।

सीएम धामी ने हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से मसूरी-देहरादून रोड के निर्माण को सहमति देने का अनुरोध किया था। सीएम धामी के अनुरोध पर झाझरा-मसूरी सड़क को सैद्धांतिक सहमति दे दी गई है।

मसूरी तक का सफर होगा और भी आसान
आपको बता दें कि इस सड़क के बन जाने के बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे और हिमाचल, पंजाब आदि के लिए मसूरी जाने वाले वाहनों को देहरादून शहर में प्रवेश किए बिना सीधे मसूरी को भेजा जाएगा। इस सड़क के बन जाने के बाद देहरादून में भी यातायात को व्यस्थित करने में मदद मिलेगी और भीड़ कम होगी।

देहरादून-मसूरी के लिए 40 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना
बता दें कि ये सड़क एनएच सात पर झाझरा गोल चक्कर से शुरू होगी इसके बाद लाइब्रेरी चौक के पास मसूरी में समाप्त होगी। देहरादून-मसूरी के लिए बनने वाली इस सड़क की लंबाई 40 किलोमीटर होगी। बता दें कि इस परियोजना की अनुमानित लागत 3425 करोड़ है। नितिन गडकरी ने इस परियोजना पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें