चमोली दौरे पर अनिल बलूनी, मां चंडिका देवी मंदिर के दर्शन कर जनता से की वोट अपील

उत्तराखंड में चुनाव का बिगुल बज चुका है। लोकसभा चुनाव के लिए गढ़वाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल बलूनी ने अपना प्रचार शुरू कर दिया है। गुरुवार को अनिल बलूनी कुलसारी में स्थित मां चंडिका देवी मंदिर पहंची। वहां पहुंचकर उन्होंने देवी के दर्शन कर जीत का आशीर्वाद लिया।

मां चंडिका देवी के दर्शन कर बलूनी अपने कार्यकर्ताओं के साथ नारायणबगड़ बाजार पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों से जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद मांगा। इसके साथ ही वोट की अपील की।

अनिल बलूनी ने पिंडर नदी के किनारे बसे सिमली बाजार में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृ शक्ति और युवा मौजूद रहे। बलूनी ने सभी लोगों से संवाद कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की।

अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता मेरी जीत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए संघर्ष व मेहनत कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश की पांचों सीट पर जीत दर्ज कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें