यमुनोत्री हाईवे पर सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, ड्राइवर की मौत, चार घायल

यमुनोत्री हाईवे से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जा रहा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा बुधवार दोपहर का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री हाईवे पर नारद चट्टी के पास बडकोट से जानकीचट्टी की ओर जाने वाले यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

हादसे में ड्राइवर की मौत
हादसे में यूटिलिटी चालक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से निकालकर एम्बुलेंस की मदद से बड़कोट लाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें