
नैनीताल the misaile. com
उत्तराखंड हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। प्रदेश सरकार ने हल्द्वानी में हाईकोर्ट के नए परिसर के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। शासन के इस फैसले के बाद अब प्रस्तावित परिसर के निर्माण से जुड़ी आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है।बेलबाबा में बनेगा हाईकोर्ट का नया परिसर (Nainital High Court Complex)
शासनादेश के मुताबिक हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में हाईकोर्ट के नए परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही ने लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं नोडल अधिकारी को पत्र भेजकर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं
73 हेक्टेयर वन भूमि में से 30 हेक्टेयर का होगा इस्तेमाल (Nainital high court news )
प्रस्तावित परिसर के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग, रुद्रपुर की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ ब्लॉक स्थित बेलबाबा क्षेत्र की करीब 73 हेक्टेयर वन भूमि में से 30 हेक्टेयर भूमि निर्धारित की गई है। यह क्षेत्र हल्द्वानी-रुद्रपुर राजमार्ग संख्या-05 से सटा हुआ है और बेलबाबा मंदिर के आसपास आता है। शासन के रिकॉर्ड के अनुसार यह भूमि प्लॉट संख्या 46 और 47 से संबंधित है। हाईकोर्ट के नए परिसर के लिए चयनित जमीन पर निर्माण की प्रक्रिया अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ाई जाएगी।
गौलापार में भी पहले तय हो चुकी थी जमीन (Haldwani High Court)
हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने के लिए इससे पहले गौलापार में जमीन का प्रस्ताव सामने आया था। 6 जून 2023 को गौलापार में 26.08 हेक्टेयर भूमि पर हाईकोर्ट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। अब बेलबाबा क्षेत्र में 30 हेक्टेयर भूमि को नए परिसर के लिए प्रस्तावित किया गया है। सरकार की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद हाईकोर्ट के स्थायी परिसर को हल्द्वानी में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब निर्माण से जुड़ी तकनीकी और विभागीय औपचारिकताओं को पूरा किया जाएगा।







