
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल पिता (KL Rahul Becomes Father) बन गए है। उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने नन्हीं परी को जन्म दिया है। बीते दिन ये खुशखबरी दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें उन्होंने पहली बार माता-पिता बनने की जानकारी दी। यही वजह रही कि राहुल दिल्ली कैपिटल्स(DC vs LSG) के पहले मैच में नहीं खेल पाए।
पापा बन गए केएल राहुल (KL Rahul Becomes Father)
बीते साल राहुल और आथिया ने नवंबर में घोषणा की थी कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। वहीं जब भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतकर दुबई से लौटी तभी से अटकलें तेज हो गई थीं कि राहुल IPL 2025 के शुरुआती मुकाबलों से ब्रेक ले सकते हैं।
सेलेब्स ने दी शुभकामनाएं
जैसे ही इस कपल ने ये खबर शेयर की। उनके इंस्टाग्राम पर बधाइयों की बौछार होने लगी। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी शुभकामनाएं दीं। तो वहीं कियारा आडवाणी, अर्जुन कपूर और मृणाल ठाकुर समेत कई सेलेब्स ने भी उन्हें इस खास मौके पर बधाई दी।
जनवरी 2023 में हुई थी शादी
बता दें कि साल 2023 में केएल राहुल और आथिया शेट्टी ने जनवरी में शादी की थी। ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई थी। जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे।
30 मार्च से दोबारा जुड़ सकते हैं IPL से
हाल ही में राहुल LSG के ट्रेनिंग कैंप में नजर आए थे। लेकिन टॉस के दौरान अक्षर पटेल ने उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। बाद में पुष्टि हुई कि दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने उन्हें स्पेशल परमिशन दी थी। ताकि वे अपनी फैमिली के साथ इस खास मौके पर समय बिता सकें। बताया जा रहा है कि राहुल रविवार को जल्दी मुंबई लौट आए थे। अब संभावना है कि वो 30 मार्च को टीम से जुड़ सकते हैं। फिलहाल फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस वक्त राहुल के लिए सबसे खास चीज उनकी बेटी और नई जिम्मेदारियां हैं