यहाँ लगी पेपर मिल के गोदाम में लगी आग

बमुश्किल पाया काबू

The misalile .com
यहां नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लगने से करीब एक करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो गया। करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल के गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पर रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें