पिथौरागढ़-अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, अलग-अलग जगह से तीन तस्कर दोबाचे

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, अलग-अलग जगह से तीन तस्कर दोबाचे

अवैध शराब तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल होने वाली बाइक को भी सीज कर दिया है.

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान

एसपी पिथौरागढ़ के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत पुलिस को अवैध शराब तस्कर के खिलाफ सफलता मिली है. पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. चेकिंग के दौरान एक मोटर साइकिल में पुलिस ने दी युवकों को आते दिखा. आरोपियों के पास से छह लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक सीज कर दी है. आरोपियों की पहचान सन्दीप कुमार पुत्र वीर कुमार निवासी नवाली, मनोज कुमार पुत्र रामी राम निवासी नवाली के रूप में हुई है.

अलग-अलग जगह से तीन तस्कर दोबाचे

वहीं दूसरी गिरफ़्तारी एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में हुई है. पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छापेमारी अभियान चलाए हुए थी. पुलिस ने सरस्वती बिहार कालोनी बीबीएम स्कूल के पास स्थित एक ढाबे में छापा मारा. जहां से पुलिस ने अवैध रूप से शराब तस्करी करने वाले ढाबा संचालक गोविन्द सिंह निवासी टकाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें