दुःखद-पूर्व सीएम स्व0 एन डी तिवारी के अनुज प्रो0 रमेश तिवारी का निधन

उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी जी के छोटे भाई बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर रमेश तिवारी जी का लगभग 94 वर्ष की आयु में आज दोपहर संजय गांधी पी.जी.आई.अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है। वे दो तीन माह से काफी अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे।

उनके निधन के वक्त उनके पुत्र श्री मनीशी तिवारी , श्रीमती उमा तिवारी , चचेरे भाई दुर्गादत्त तिवारी ,भतीजे भुवन चन्द्र तिवारी आदि परिजन मौजूद थे। उनके निधन का शोक समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। और अधिकतर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास महानगर-लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , जिलाध्यक्ष नैनीताल राहुल छिमवाल, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट, एमपी महेंद्र पाल, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया संदीप भैसोड़ा, प्रमोद सनवाल, सचिन कांडपाल समेत कांग्रेस सेवादल संगठन, समस्त कांग्रेस जनों, बिशेकर गांधीवादी विचारक समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्वस्थ समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें