राहुल गांधी की आरक्षण समाप्त वाले बयान पर बोले सीएम धामी, इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच हुई उजागर



राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में दिए गए आरक्षण समाप्त वाले बयान पर सीएम धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि राहुल गांधी के इस बयान से इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच उजागर हो गई है।


अमेरिका दौरे के दौरान राहुल गांधी ने मंगलवार को आरक्षण को लेकर बात की। उन्होंने कहा, “कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है।” उनके इस बयान के बाद देशभर में सियासी पारा हाई हो गया है।

इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच हुई उजागर
सीएम धामी ने भी राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि एक बार फिर राहुल गांधी ने देश से आरक्षण समाप्त करने की बात कह कर कांग्रेस और इंडी गठबंधन की संविधान विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। राहुल गांधी ने सदैव देश और देशवासियों के विरुद्ध जाकर विभाजनकारी शक्तियों को पोषित करने का कार्य किया है।

राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना राहुल गांधी की आदत
सीएम धामी ने कहा कि विदेशी मंचों पर भारत की सशक्त छवि पर प्रश्न चिन्ह उठाना हो या फिर राष्ट्रविरोधी ताकतों का समर्थन करना ये राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। राहुल गांधी केवल और केवल अपने राजनीतिक स्वार्थ और पीएम मोदी के प्रति असीम कुंठा के कारण देश की अखण्डता-अक्षुण्णता के साथ खिलवाड़ करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें