नैनीताल जिले में बारिश से नाले उफान पर

मैथी शाह नाले में कार बही तो इंदिरा नगर में 8 साल का बच्चा नाले में बहार

कालाढूंगी के मेथी साह नाले में पानी का उफान आने से कार सवार दो युवक बाल – बाल बचे बड़ा हादसा होने से टलागया।

लोगो के देखते ही देखते नाले में बहती चली गई कार

पहाड़ों में बारिश के चलते नाले में आया पानी का तेज बहाव

कालाढूंगी पुलिस टीम पहुंची मौके पर पहुची दोंनो युवाओ को बाहर निकाला

हल्द्वानी में सनी बाजार इंदिरा नगर निवासी हसनैन के 8 वर्षीय पुत्र रिजवान के तेज बहाव में बहने के बाद प्रशासन ने ढूंढ खोज अभियान तेज कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई, तहसीलदार सचिन कुमार और बनभूलपुरा थाना इंचार्ज नीरज भाकुनी, अग्निशमन की टीम सहित पहुंचे। और खोजबीन शुरू कर दी गई है।

वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन में लगातार हो रही मूसलाधार बरसात को देखते हुए लोगो से नदी, नाले, रपटे और नहरे से दूर रहने की अपील की है। और संवेदनशील इलाके में रह रहे लोगों से सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील करते हुए लोगों को सतर्क रहते हुए किसी भी घटना पर जिला प्रशासन और आपदा कंट्रोल रूम में संपर्क करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें