राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला, मोके पर मौत

haridwar accident one women dead

रूडकी के भगवानपुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने एक महिला को कुचल दिया. हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से महिला के परिजनों में मातम पसरा हुआ है.

राशन से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने महिला को कुचला

हादसा बुधवार सुबह हुआ. जानकारी के अनुसार, नफीसा (35) अपने बच्चों के साथ मायके सिकरोढ़ा से तैलीवाला स्थित अपनी ससुराल जा रही थी. इसी दौरान रास्ते में इब्राहिमपुर मसयान गांव में अनाज से भरी एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने महिला को कुचल दिया.

हादसे में महिला की दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर ट्रॉली काफी दूर तक महिला को घसीटता हुआ ले गया. हादसे में महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिता से मिलने मायके आई थी महिला

बताया जा रहा है महिला के पिता की तबियत ख़राब थी. महिला अपने बच्चों के साथ अपने पिता को देखने के लिए मायके लौटी थी. ससुराल लौटने के दौरान महिला के साथ ये हादसा हो गया. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें