दुःखद-गुलदार ने यहाँ महिला पर किया हमला, मौत

हल्द्वानी the misaile .com

विगत रात गुलदार ने भूजियाघाट के पास एक महिला पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया। गंभीर हालत में महिला को एसटीएच लाया गया।

डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज क्षेत्र में भुजियाघाट के पास मोरा गांव निवासी पुष्पा देवी (74) पर शनिवार रात साढ़े 10.30 बजे बाहर निकली थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गुलदार महिला को जबड़े में दाबकर जंगल की ओर भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और हो हल्ला किया। गुलदार महिला को छोड़कर भाग गया।
दौरान पुष्पा की मौत हो गई। मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। गांव में पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इधर, हल्द्वानी में शव के पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें