
देहरादून में डिलिवरी बॉय के साथ मारपीट करने वाले सिक्योरिटी गार्ड को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने शराब के नशे में डिलिवरी देने आए युवक को बुरी तरह पीट दिया।
शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका
देहरादून में शराब के नशे में सिक्योरिटी गार्ड ने डिलीवरी बॉय को पीटा
घटना बीती रात कि है। पुलिस के अनुसार जोगीवाला में ओएसिस माल के परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलिवरी बॉय के साथ गाली गलौज और मारपीट कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के समझाने पर भी सिक्योरिटी गार्ड नहीं माना।
पुलिस के समझाने पर उग्र हुआ सिक्योरिटी गार्ड
पुलिस के कहना है कि आरोपी को काफी समझाने का प्रयास किया तो वह और अधिक उग्र हो गया। जिसके बाद पुलिस ने महेंद्र सिंह (45) पुत्र स्व कुला राम निवासी D-22 सेक्टर 3 डिफेन्स कालोनी थाना नेहरु कालोनी को सार्वजनिक स्थान पर मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।