उत्तराखंड के तीन निकाय चुनाव नतीजों ने सत्तारूढ़ भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी को तीन में से केवल एक सीट पर निर्विरोध जीत मिली, जबकि दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मार ली। मुख्यमंत्री धामी के क्षेत्र चंपावत में मशहूर गायक पवनदीप राजन के जीजा ने भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया।
Uttarakhand Local Body Election: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए तीन नगर निकायों के चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं लेकर आए हैं. गुरुवार को घोषित हुए नतीजों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. पार्टी तीन अध्यक्ष पदों में से केवल एक सीट ही जीत सकी. बाकी दो महत्वपूर्ण सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने शानदार जीत दर्ज कर भाजपा के गणित को बिगाड़ दिया है. चंपावत जिले की पाटी नगर पंचायत चुनाव में इस बार इंडियन आइडल फेम गायक पवनदीप राजन का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। पवनदीप के जीजा और निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने भाजपा प्रत्याशी को मात दे दी है।
CM की विधानसभा सीट में हारी BJP
जानकारी के अनुसार प्रारंभिक मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल भाजपा उम्मीदवार नवीन राम से 224 वोटों की बढ़त बनाए हुए थे। बढ़त सामने आने के बाद नारायण लाल की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन भाजपा प्रत्याशी ने मतगणना पर सवाल उठाते हुए दोबारा गिनती की मांग कर दी। इसके बाद अब चौथी बार मतों की पुनर्गणना की गई। नतीजे सामने आने के बाद नारायण लाल की जीत का ऐलान कर दिया गया है।
सीएम धामी की विधानसभा सीट में दिलचस्प मुकाबला
बता दें पाटी नगर पंचायत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसे में यहां का चुनावी मुकाबला राजनीतिक रूप से काफी है। जानकारी के लिए बता दें चुनाव प्रचार के दौरान इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन भी अपने जीजा नारायण लाल के समर्थन में मैदान में उतरे थे। पवनदीप की लोकप्रियता का फायदा कही न कही निर्दलीय प्रत्याशी को मिला है।
