उत्तराखंड में यहां शादी समारोहों के लिए गाइडलाइन जारी, इस वजह से उठाया कदम

उत्तराखंड में यहां शादी समारोहों के लिए गाइडलाइन जारी, इस वजह से उठाया कदम

शादी विवाह के सीजन में हल्द्वानी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने नई गाइडलाइन जारी की है. प्रशासन ने दूल्हा-दुल्हन और शादी समारोह में सम्मिलित होने वाले मेहमानों से गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है ताकि शादी के जश्न के दौरान सड़कों पर जाम की समस्या से बचा जा सके.

शादी समारोहों के लिए प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

  • शादी समारोह के दौरान साउंड ट्रॉली किया प्रतिबंधित
  • सड़क पर जाम लगे इसके लिए वाहनों को सही जगह किया जाए पार्क
  • बैंकेट हॉल के स्वामी को शादी समारोह में सम्मिलित होने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्वयं सुनिश्चित करने के लिए किया निर्देशित
  • रोड पर न खड़े हो वाहन
  • सभी बैंकेट हॉल के मालिकों को अपने यहां होने वाले शादी समारोह की तिथिवार सूचना नजदीकी थाने में देने होगी.
  • रात 10 बजे के बाद डीजी और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट जिनका डेसिबल 70 से ऊपर हो उन्हें पूरी तरह से बंद किया जाएगा.
  • बैंकेट हॉल और बारात घर के अंदर और बहार सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करनी होगी.

रिबन कटिंग सेरेमनी के आयोजन में किया ये बदलाव

पुलिस ने शादी समारोह के दौरान रिबन काटने के रिवाज के दौरान सड़क पर भारी भीड़ से बचने के लिए ये आयोजन कम से कम 20-30 मीटर अंदर करने के लिए कहा है. इस गाइडलाइन के तहत दूल्हा अब बैंकेट हॉल के गेट और रिबन नहीं काट सकेगा, बल्कि इसे अंदर किसी स्थान पर किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें