हल्द्वानी: हाईवे में बने कट पर स्कूटी सवार युवक को कार ने मारी टक्कर! हालत गंभीर..

हल्द्वानी लालकुआं हाईवे के कट अब भी बड़ी सड़क दुर्घटनाओं को न्यौता दे रहे हैं, देर शाम हल्द्वानी से लालकुआं की ओर को आ रही कार आईओसी डिपो के सामने हाईवे में बने कट से स्कूटी द्वारा सड़क पार कर रहे बबूर गुम्टी निवासी प्रकाश पांडे को कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई, तथा कार के भी परखच्चे उड़ गए।

स्कूटी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर कार डिवाइड से टकरा गई। क्षतिग्रस्त कार उधम सिंह नगर जनपद से रजिस्टर्ड है, घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शी स्कूटी सवार प्रकाश पांडे को निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए। मौके पर पहुंची 112 सेवा की उप निरीक्षक अंजू यादव ने क्षतिग्रस्त कार को हल्दुचौड़ पुलिस चौकी में खड़ा करवा दिया, जबकि स्कूटी को ग्रामीण अपने साथ ले गए। घायल प्रकाश पांडे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें