एक्सीडेंट के बाद यहाँ स्कूटी सवार के परिजनों ने मोटर साइकिल सवार की धुनाई

लालकुआं skt. com

यहां वीआईपी गेट के समीप स्कूटी और मोटरसाइकिल के बीच हुई सीधी टक्कर के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो युवकों की जबरदस्त पिटाई कर दी, उक्त घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक को पीएचसी लालकुआं से हाय सेंटर को रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू निवासी हरि पाल उम्र 18 वर्ष अपने भाई अमन गंगवार उम्र 15 वर्ष निवासी मोटाहल्दू घर से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल द्वारा जा रहे थे, कि वह वीआईपी गेट के समीप पहुंचे थे तभी घोड़ानाला की ओर से स्कूटी द्वारा आ रहे रवि भारती की उनसे आमने-सामने भिड़ंत हो गई, परिणाम स्वरुप दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, तथा तीनों को चोट लग गई, इसी दौरान मौके पर पहुंचे रवि के परिजनों ने मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों की पिटाई कर दी, इसके बाद आसपास के लोग एवं लालकुआं कोतवाली के पुलिसकर्मी दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में लाएं, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। परंतु हरपाल के सीने में तेज दर्द होने के चलते प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ सीमा आर्य ने उसे हाय सेंटर को रेफर कर दिया, इसके बाद उसे एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वही स्कूटी चला रहे रवि का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में उपचार चल रहा है, भिड़ंत के चलते स्कूटी और मोटरसाइकिल दोनों क्षतिग्रस्त हो गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें